दरभंगा: ट्रक चालक से ₹200 रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश, दरभंगा शहर में नो-एंट्री के दौरान लिया गया रुपया
दरभंगा शहर में नो-एंट्री के दौरान एक ट्रक चालक से कथित रूप से ₹200 रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यातायात थाना में तैनात एक गृह रक्षक (होमगार्ड) कर्मी मो. तौसिफ को ट्रक चालक से रुपये लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। वही अब वरीय पुलिस के द्वारा जांच शुरू है