रफीगंज के चारकावां से शादी समारोह में मानपुर जा रहे हैं एक युवक की मौत हो गई वहीं इस घटना में चार लोग घायल हो गए। गुरुवार रात्रि 11:30 में मिली जानकारी के अनुसार चरकावां से गया के मानपुर में बारात जाना था। एक चार पहिया वाहन में पांच युवक सवार होकर बारात जा रहे थे तभी पंचानपुर मोड पर एक ट्रक से टक्कर हो गए। इस घटना में रोहित की मौत हो गई तथा चार घायल हैं।