खींवसर के लालावास गांव में बिजली की एक घोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को खींवसर के एसडीएम ऑफिस पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग रखी की बिजली की व्यवस्था को सुधारा जाए। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती से भारी परेशानी हो रही है।