बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अभियान चलाया गया.