कुमारखंड थाना परिसर में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे तक जनता दरबार का आयोजन अंचला अधिकारी आकांक्षा की अध्यक्षता और थाना के दरोगा अतुल कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया। अंचला अधिकारी आकांक्षा ने जनता दरबार में उपस्थित जमीन से संबंधित सभी फरियादियों का बारी बारी कागजात का अवलोकन कर जमीन से संबंधित 6 मामले में 3 मामले का निष्पादन किया।