ग्वालियर गिर्द: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा, मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौती गांव के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार माँ-बेटे उछलकर दूर जा गिरे।जिसमे 55 वर्षीय महिला गजरा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका 32 वर्षीय बेटा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।