चास: गरगा पुल के पास स्तिथ श्मशान घाट काली मंदिर में एक चोर ने चोरी की घटना का दिया अंजाम,CCTV में कैद हुआ चोरी का वारदात
ब
Chas, Bokaro | Feb 23, 2024 बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत गरगा पुल के पास स्तिथ श्मशान घाट काली मंदिर में एक चोर ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। हलाकि इस चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गया है।घटना के संबंध में शुक्रवार को मंदिर के मैनेजर लखन महथा ने कहा कि एक चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली की प्रतिमा के नथिया और मगटीका चोरी कर लिया है।