लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है, लेकिन एनडीए अब तक नीतीश कुमार को सीएम उम्मीदवार घोषित करने से बच रही है।