रायपुर: 10 दिनों से लापता युवक की लाश कुएँ में मिली, पैर में बँधा था पत्थर, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
10 जनवरी शनिवार शाम 6 बजे,रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौता में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक बीते करीब 10 दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। आज गांव के ही एक पुराने कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर राखी थाना पुलिस पहुंची। कुएं से जब श