होशंगाबाद नगर: कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त मदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
नर्मदापुरम में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा चित्रगुप्त मंदिर कोरीघाट में सभी महिलाओं के बीच हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को चित्रगुप्त जन्म दिवस पर रैली के दौरान में सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।