होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में अतिथि शिक्षकों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
अतिथि शिक्षक नर्मदापुरम ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर आज स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने बताया कि सत्र 2023-24 में अतिथि शिक्षकों को माह अक्टूबर से आज दिनांक तक मानेदय प्राप्त नहीं हुआ। वहीं दिनांक 2 सिंतबर 2023 को अतिथि शिक्षक महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा अतिथि शिक्षकों के हित मे जो घोषणा की थी वह पूरी नहीं हुई।