जिले में गत 15 जनवरी से राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है जो 29 फरवरी तक निरन्तर जारी रहेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सर्वसंबंधितो को निर्देशित किया है कि वे राजस्व महाअभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सके।