फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवली में शौच के लिए गए एक युवक को सांप ने काट लिया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर खाला निवासी विकास पुत्र सोम्बारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया।