सुसनेर: डाक बंगला रोड़ पर सिंचाई विभाग के सामने गर्भवती गाय को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक पुलिस की हिरासत में
रविवार शाम 5 बजे डाक बंगला रोड़ पर सिंचाई विभाग के सामने सड़क पर बैठी गर्भवती गाय को ट्रक ने टक्कर मार दी। गाय घायल हो गई। मौके पर गोसेवक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, हंगामा शुरू हुआ व तनाव बढ़ता देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर थाने पर खड़ा किया। गाय का इलाज कर गो अभ्यारण्य भेजा जा रहा है।