मंदसौर: सीतामऊ में भीषण आग से 7 दुकानें खाक, ₹1 करोड़ का नुकसान, फायर व्यवस्था पर व्यापारी भड़के
सीतामऊ में रविवार रात को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया,आग सबसे पहले एक होलसेल किराना व्यापारी की दुकान में लगी और फिर आसपास की दुकानों तक फैल गई, हादसे में करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है,