चनपटिया: रेलवे ने 7 ट्रेनों को किया कैंसिल,चनपटीया में एनआई कार्य को लेकर 6 ट्रेन का बदला रास्ता, भीषण गर्मी में यात्री परेशान
नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड के चनपटिया और कुमारबाग में चल रहे एनआई कार्य को लेकर रेलवे ने अगले तीन दिनों तक सात ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इससे रेल यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। इस रेलखंड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 05258 और 05259 मेमू ट्रेन का परिचालन बीते 06 जून से 16 जून तक पहले ही रद्द हुआ था।