मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी का कहर, हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, पलामू का पारा 45.7 डिग्री पहुंचा
पलामू इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 26 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में मौसम बदल सकता है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और कोडरमा जिलो