स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस की अवैध पैकारियों पर कार्रवाई, 182 लीटर अवैध शराब बरामद होने से हड़कंप
जनहित एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु ज़िला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत ज़िले भर में अवैध पैकारी गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से देशी व विदेशी मदिरा तथा कच्ची शराब बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई