स्लीमनाबाद: रीठी: देवरी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर बिना सुरक्षा के मजदूरों से काम, हो सकती है दुर्घटना
देवरी गेट क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन कारण हैरान कर देने वाला है बताया जा रहा है कि ठेकेदार मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर निर्माण कार्य करवा रहा है सेफ्टी गियर नदारद हैं मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं यहां पर मजदूर 20 से 30 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे है