बरेली में अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी बारादरी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अजय (35 वर्ष) पुत्र विश्राम सिंह निवासी मोहल्ला हजियापुर, अम्बेडकरनगर, बारादरी को शहदाना रेलवे ग्राउंड मॉडल टाउन के पास दबोचा गया।