बारां: सर्व समाज ने कोटा रोड स्थित निजी होटल में की प्रेस वार्ता, SP को ज्ञापन देकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Baran, Baran | Jun 18, 2025 सर्व समाज के पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को कोटा रोड न्यू जगदम्बे रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित उनकी पूरी टीम को भ्रष्टाचार के विभिन्न प्रकार के विभिन्न धाराओं में दर्ज केसों में गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रेस वार्ता के बाद सभी पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।