बरौली: सोनवर्षा पैक्स चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। सुबह से ही मतदान केंद्र
बरौली प्रखंड के सोनवर्षा पैक्स चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही और लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी धूप और उमस के बावजूद महिला एवं पुरुष मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनाव को लेकर उत्साह को दर्शाया।