खुरई: आईपीएल सट्टे में 8 लाख हारने के बाद कर्ज में डूबा युवक हुआ लापता, बड़े भाई में कराया शहरी थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jun 9, 2026 मंगलवार रात 9 बजे शहरी थाना पुलिस से जानकारी मिली कि लखन खेड़ा निवासी शिक्षक कपिल सिंह सिसोदिया ने मामला दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई भारत सिंह 6 जून की शाम 5 बजे बाइक से निकला था जो नहीं मिला, उसने मंगलवार को सुबह 11.25 पर मैसेज किया कि मैं बहुत दूर निकल आया हूँ हम बर्बाद हो गए, बताया जा रहा है कि आईपीएल सट्टे में वह 8 लाख हारने से कर्ज में डूब गया है।