पीरटांड: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी में हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर मंगलवार को शोभा यात्रा निकली गई।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी में हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर मंगलवार को शोभा यात्रा निकली गई।प्रांतीय योजना अनुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी के आचार्य और विद्यालय के भैया बहनों द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर भव्य शोभा यात्रा वाहन झांकी निकाली गई। इस झांकी में भगवान राम लक्ष्मण हनुमान बने रूपेश ने सबका मन मोह लिया।