कल्याणपुर: टारा के पास ई-रिक्शा पलटने से कई यात्री हुए घायल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पूसा से कल्याणपुर मुख्य पथ के टारा चौक के निकट एक अनियंत्रित ई रिक्शा सड़क किनारे साइकिल की दुकान के समीप पलट गई।इसमें 2 महिला यात्री हल्की चोटिल हो गई।हालांकि किसी को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।बताया गया है कि ई रिक्शा पलटने से साइकिल दुकान के सामने रखा कुछ सामान का नुकसान पहुंचा है।उक्त जानकारी बुधवार को 1 बजे दी गई।