बेल्थरा रोड: रसड़ा में हत्याकांड पर एसपी का बयान आया सामने, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है
बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र के संवरा गांव निवासी सत्यप्रकाश राम की देशी शराब के ठेके के पास चाकू से गोदकर हुई हत्या के मामले में शनिवार की रात 9 बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का बयान सामने आया है। एसपी ने बताया कि शनिवार दोपहर में वाद-विवाद के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।