खागा: हथगाँव की नहाइया गौशाला में बीमार गौवंश को सुखा भूसा देकर मजाक किया जा रहा, बजरंगसेना ने CM से की गुहार
Khaga, Fatehpur | Apr 11, 2026 फतेहपुर जिले के हथगांव ब्लाक के नहाइया गौशाला में अव्यवस्थाओं को देख बजरंगसेना के लोगो ने जमकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सरकार गौशाला के लिए लाखों करोड़ों का बजट देकर गौशाला की व्यवस्था को सुधार के निर्देश दिए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गौ माता की जिम्मेदारी नहीं उठा पा रहे है। सरकार को गुमराह कर रहे है। मुख्यमंत्री से गौशालाओं की व्यवस्थाओं का स्वयं जाकर देखे