हरिहरगंज: मेंटेनेंस कार्य को लेकर 15 से 20 जून तक हरिहरगंज में सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगी बिजली बाधित : एसडीओ
विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने दी।बताया कि विद्युत फीडर, लाइन और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित एवं सुचारु करना है।