पन्ना: ढूरोहा गांव में रिहायशी मकान में भीषण आग, लाखों का सामान और अनाज जलकर खाक
Panna, Panna | Apr 25, 2026 अमानगंज क्षेत्र के ढूरोहा ग्राम में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना में घर के अंदर रखा कीमती सामान और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया।