बुधवार को शाम 6 बजे के करीब दुमका पुलिस द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। प्रेसरिलीज के माध्यम से बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिग्घी ओपी के फूलो झानो चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कारीमुल शेख एवं अनसुर आलम दोनों थाना राजमहल जिला साहेबगंज के रूप में हुई