देहरादून: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार पहुंचे उत्तराखंड राजभवन, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की मुलाकात
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार शाम 430 बजे राजभवन, देहरादून में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुलाक़ात की। इस दौरान राज्यपाल ने डीजीपी अभिनव कुमार से प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही हल्द्वानी हिंसा मामले में भी जानकारी प्राप्त की।