देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कुल 133 शिकायतें आई
सोमवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी डॉ.सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट,देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, रोजगार दिलाने समेत अन्य शिकायते भी प्राप्त हुई है ।