देहरादून: डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय देहरादून में हुई बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
सोमवार दोपहर 3 बजे डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय देहरादून स्थित सभागार में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक-2023 को लागू किये जाने के सम्बन्ध में जनशक्ति, प्रशिक्षण, बजट, पाठयक्रम, इंफ्रास्ट्रकचर, प्रोसिक्यूशन व जनजागरूगता इत्यादि विषयों पर बैठक आयोजित की गयी।