देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुँचे गुनियाल गांव, निर्माणाधीन सैन्य धाम का किया स्थलीय निरीक्षण
सोमवार दोपहर 3:30 बजे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी के साथ पूरा करने और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए