चैनपुर: या अली या हुसैन या शहीदाने कर्बला के नारों से गूंजा चैनपुर, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने खेली लाठी
मोहर्रम की दसवीं तारीख के मौके पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव-कस्बों में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। मौके पर मुस्लिम समुदाय के स्थानीय कलाकारों के द्वारा अलग-अलग नक्काशी में ताजिया का निर्माण किया गया जो जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चला।