गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे चानन प्रखंड के कुंदर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के मौके पर पर्यावरण भारतीय द्वारा पौधारोपण किया गया. मौके पर पर्यावरण भारती के संस्थापक रामविलास शांडिल्य ने जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताई. लोगों से कम से कम 10 पौधे लगाने की अपील की. ताकि पर्यावरण संतुलन बना रह सके.