कानपुर: जूही में प्रेमिका के पिता द्वारा पीटे जाने के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जूही में प्रेमिका के पिता ने प्रेमी 27 वर्षीय मोनू की पिटाई कर दी और गाली गलौज करते हुए भगा दिया। मृतक के पिता ने बताया की क्षुब्ध होकर उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया मृतक का मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है