कटनी नगर: मिशन चौक अंडरपास में लगा जाम, वाहन चालकों को हुई परेशानी
शहर के मिशन चौक स्थित अंडरपास में आज मंगलवार सुबह 11:30 पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई बताया जा रहा है कि यहां से एक हैंगर क्रेन गुजर रही थी जिसे अंडरपास से मिशन चौक तक पहुंचाया गया इसके बाद ट्रैफिक दोबारा बहाल हुआ सुबह-सुबह कटनी के नागरिकों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। करीब 1 घंटे तक वाहन चालक कतारबद्ध तरीके से ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।