पन्ना: पन्ना में सूने मकान का ताला चटकाकर लाखों के जेवरात और नकदी पार, पुलिस महकमे में हड़कंप!
Panna, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना के आगरा मोहल्ला में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पन्ना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।