शाहपुरा: शाहपुरा के कुंवर दिगराज सिंह ने जन्मदिन पर सेवा सम्मान का संगम बनाया, मेधावी छात्रों का सम्मान व मेडिकल कैंप लगाया
शाहपुरा के राजघराने के कुंवर दिगराज सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि शाहपुरा की जनता के लिए हमेशा साथ खड़ा रहूंगा व किसानों की आवाज सदा बुलंद करता रहूंगा सेवा ही मेरा कर्म है और सेवा ही मेरा धर्म है।मेडिकल कैंप भी लगाया जिसका लाभ सैकड़ो लोगों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सैकड़ो मेधावी छात्र छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।