पांकी: दलित महिला से मारपीट के आरोपी पारा शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग तेज, विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पांकी थाना घेरा
Panki, Palamu | Jun 10, 2025 पलामू जिले के पांकी प्रखंड के बांसडीहा की दलित महिला लछोइया कुंवर की बेरहमी से पिटाई के विरोध में जनाक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है। पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में आरोपी पारा शिक्षक विद्यासागर पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने मंगलवार शाम 5 बजे पांकी थाना का घेराव किया।