ईसागढ़: नया गांव में छत से गिरकर 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव में एक पांच साल का बच्चा अचानक छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी रायदीप पुत्र प्रमोद गुर्जर उम्र 5 वर्ष रविवार को शाम 5 बजे अपने घर की छत पर खेल रहा था तभी अचानक वह छत से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल बच्चे को परिजन जिला अस्पताल लेकर आये जहां उसका उपचार जारी है ।