प्रयागराज रेंज के आईजी गुरुवार दोपहर 3 बजे अचानक प्रतापगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे, जिससे विभाग में हलचल तेज हो गई। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते पुलिस लाइन के मुख्य गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों और जरूरी काम से आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।