फारबिसगंज: फारबिसगंज के पीडब्लूडी प्रांगण में इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने समारोहपूर्वक मनाई महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी की जयंती
फारबिसगंज के स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा वरिष्ठ बाल साहित्यकार हेमंत यादव के अध्यक्षता व मनीष राज के सफल संचालन में फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप अवस्थित पीडब्लूडी के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन कर वर दे वीणा वादिनी वर दे इस सुप्रसिद्ध प्रार्थना के रचयिता महाकवि पंडित सूर्य कांत त्रिपाठी "निराला की जयंती मनाया।