इंदौर के पलासिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से 950 ग्राम से अधिक गांजा जप्त हुआ है। पुलिस ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि चांदनी चौक में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामत हुआ। आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है। आरोपी किसी महिला से गांजा लेकर बेचता था।