नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले में खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों तक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समितिवार किसानों की जानकारी तैयार कर ई-विकास पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा।