बरेली जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली आज रविवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जहां अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।