धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित सती माई मंदिर के समीप अवैध धर्म परिवर्तन कराए जाने कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मान्तरण करा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक बायबील ग्रंथ तथा धर्मान्तरण संबंधित अन्य पुस्तके बरामद की है।