चितरंगी: खुटार चौकी में पदस्थ ASI पर लगे गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी में पदस्थ एएसआई राम जी पांडे पर लगे गंभीर आरोप फरियादी प्रभात गोस्वामी ने बताया कि राम जी पांडे एएसआई मेरे किराना की दुकान पर आकर मारपीट गाली गलौज किया व चौकी में ले जाकर बंद कर दिया।वही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पिस्टल लहराने व अभद्र भाषा का महिलाओं व बच्चों के सामने प्रयोग करते नजर आए एएसआई।