कटनी ग्रामीण: राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने रोकी रीठी के हल्का पटवारी की एक वेतनवृद्धि
राजस्व कार्यों में लापरवाही और विरोधाभासी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर ग्राम ममार तहसील रीठी के हल्का पटवारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने श्री वर्मा की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है